फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर पंतगों से आसमान हुआ रंगीन

विज्ञापन
15 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन करते प्रधानाचार्य और शि? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में विद्या की देवी कही जाने वाली मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। बसंत पंचमी पर्व पर बच्चे और बड़े दिनभर अपने घरों की छत पर पतंग उड़ाते हुए दिखाई दिए। विभिन्न प्रकार की पतंगों से आसमान रंगीन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को लोगों ने अपने घरों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस दौरान घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों की दहलीज पर हरियाली लगाकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। रायवाला, छिद्दरवाल, श्यामपुर, गुमानीवाला, बापूग्राम, आईडीपीएल, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन, बीसबीघा, चौदहबीघा और ढालवाला आदि जगहों पर बच्चे और बड़े अपने घरों की छत पर पतंगबाजी का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
उधर, आदर्शनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों और शिक्षकों ने बसंत पंचमी पर्व मनाया। इस मौके पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक दूसरेे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके प्रो. डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डीबीपीएस रावत, गोपाल कृष्ण नारंग, नितिन गावड़ी, सोवल थलवाल और शिशुपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में दें अपना योगदान : स्वामी चिदानंद
ऋषिकेश। बसंत पंचमी पर परमार्थ निकेतन में गंगा के पावन तट पर वेद मंत्रों से बसंत पंचमी पूजन और मां सरस्वती पुष्प हार अर्पित कर देश की समृद्धि की कामना की गई।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने देशवासियों को सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती सभी के जीवन से अज्ञान को दूर करें। सभी को ज्ञान और विचारशीलता का आशीर्वाद प्रदान करें। मां सरस्वती सभी के जीवन में ज्ञान, उल्लास, उमंग, दिव्यता और शांति की दिव्य तरंगों का संचार करें। बसंत के अवसर पर प्रकृति की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। उसी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देना होगा। संवाद
शैक्षिक संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन किया
डोईवाला। बसंत पंचमी के दिन विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ के अलावा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी में बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने संस्थापक डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कहा कि बसंत पंचमी का पर्व सकारात्मक ऊर्जा देने का पर्व है। यह पर्व जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। कार्यक्रम में अरुंधति लखवार, वंदना चौहान, दीक्षा जोशी और सौम्या के अलावा डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, कुलसचिव डॉ. सुशीला शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु मंदिर डोईवाला में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने मां शारदा के समक्ष दीप जलाकर हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेशचंद गुप्ता और विनय जिंदल आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें