फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, ढाई घंटे तक ठप रहा रेल यातायात

Sat, 01 Aug 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गंगानगर एक्सप्रेस और चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश/रायवाला। हरिद्वार के काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से हरिद्वार-देहरादून और ऋषिकेश रेल मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के बीच ट्रेनों का संचालन करीब ढाई घंटे तक ठप रहा। शाम करीब 4 बजे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
रेल यातायात प्रभावित होने से रायवाला रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को घटना की जानकारी मिली इसके बाद अधिकांश यात्री अन्य संसाधनों से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। रायवाला रेलवे स्टेशन मास्टर मनोज तोमर ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

ऋषिकेश से श्रीगंगानगर जाने वाली योगा एक्सप्रेस, देहरादून से मुरादाबाद जाने वाली सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस, चंदौसी- ऋषिकेश पैसेंजर, हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, देहरादून से मुरादाबाद जाने वाली नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून से गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस प्रभावित हुई।
विज्ञापन

-
रायवाला के लोगों को मिली राहत
हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात बाधित रहा, जिसके चलते रायवाला का रेलवे फाटक करीब 3 घंटे तक बंद नहीं हुआ। फाटक बंद न होने से प्रतीतनगर रायवाला और गोहरी माफी के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वाहन फाटक पर सरपट दौड़ते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें