फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मकान पर गिरा पेड़, चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Apr 2026 03:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
2-डोईवाला के मिसरवाला में  मकान के ऊपर गिरा पेड़। स्रोत-जागरूक पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पालिका के मिस्सरवाला क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ अचानक एक मकान पर आ गिरा, जिससे मकान की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर वन विभाग और नगर पालिका की टीम पहुंची और पेड़ को हटाकर व्यवस्था को बनाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र मिस्सरवाला में दोपहर 12 बजे के आसपास बड़ा कुकाट का पेड़ अचानक एक मकान पर आ गिरा। पेड़ मकान के समीप खेत के पास खड़ा था। बड़ा पेड़ मकान की चहारदीवारी पर गिरा, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।



अचानक पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पेड़ गिरने से चहारदीवारी के अलावा कोई अन्य बड़ी क्षति नहीं पहुंची है। सूचना मिलने पर लच्छीवाला वन रेंज और नगर पालिका डोईवाला की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि मकान पर गिरे पेड़ को जेसीबी की सहायता से हटाकर व्यवस्था को बनाया गया था।
विज्ञापन


लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि कुकाट के बड़े पेड़ की जड़ें सड़कर खराब होने से पेड़ का अचानक गिरना माना जा रहा है। बताया कि सूचना मिलने पर विभागीय टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें