फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आज ऋषिकेश से दिल्ली जाने में हो रही सकती है परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुक सकता है रोडवेज बसों और ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर लिया गया निर्णय
ऋषिकेश। आज शनिवार 10 अक्तूबर को दिल्ली में होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में मेट्रो स्टेशन को बंद करने के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों का संचालन बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में ऋषिकेश से दिल्ली का सफर परेशानी में डाल सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने सहित कई मांगों पर कॉकरोच जनता पार्टी ने दो अक्तूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में आंदोलन किया था। 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। 10 अक्तूबर को आने वाली संभावित भीड़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली में मेट्रो के 57 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। अन्य राज्यों से शनिवार सुबह नौ बजे से रात तक आने वाली सभी ट्रेनाें को बाहर रोकने या फिर निरस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से दिल्ली में दूसरे राज्यों के वाहनों को आधे रास्ते में रोकने की आशंका जताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों से रोडवेज की बसों और ट्रेनों में जेन जी दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें दिल्ली होकर अन्य स्थानों को जाती हैं। यदि दिल्ली में ट्रेनों और बसों को रोका जाता है तो ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों और रोडवेज बसों का संचालन भी रुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट-
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर रोडवेज बसों के दिल्ली रूट पर संचालन रोकने पर उच्च स्तर से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश चौहान, मंडलीय प्रबंधक (संचालन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें