फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी से हो रही डग्गामारी रोके परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की ओर से हरिद्वार रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर बैठक आयोजित की गई। इसमें आईएसबीटी से हो रही डग्गामारी रोकने की मांग की गई। डग्गामारी रोकने में विफल रहे एआरटीओ कार्यालय में 11 मार्च को तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि आईएसबीटी परिसर में स्थित ट्रेवल एजेंसी संचालक दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों के वाहनों से यहां की सवारियां बाहर भेज रहे हैं, जिससे स्थानीय टैक्सियों को काम नहीं मिल पा रहा है। नियमानुसार बस अड्डे के पास ट्रेवल एजेंसी नहीं खुल सकती। उन्होंने बताया कि पिछले साल चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें टैक्सी चालकों और मालिकों ने आईएसबीटी परिसर में अवैध रूप से ट्रेवल एजेंटों द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों को सवारी देने की शिकायत की थी, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगाई जाती है तो ऋषिकेश और आसपास के टैक्सी चालक मालिक 11 मार्च को एआरटीओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के सचिव विजेंद्र कंडारी, उमेश चौहान, विरेंद्र कुमार मिश्रा, छोटेलाल, अनुपम भाटिया, अमर सिंह, शिव कुमार और दिगंबर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें