फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्योहारी और शादी के सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल लंबी वेटिंग से यात्री परेशान

Wed, 28 Oct 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-त्योहारी और शादी के सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल लंबी वेटिंग से यात्री परेशान
विज्ञापन

-दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें स्पेशल ट्रेनों में भी बुकिंग की मारामारी
ऋषिकेश। दीपावली और छठ पूजा के त्योहार नजदीक आते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट रिसर्व कराने की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों का रुख कर रहे हैं। वहीं आगामी शादी के सीजन के चलते भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। योगनगरी रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित श्रेणियों तक में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऋषिकेश से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हावड़ा, अहमदाबाद, कटरा और प्रयागराज-वाराणसी रूट की ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। कई प्रमुख तिथियों पर नो रूम जैसी स्थिति बनने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहारों पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे प्रवासियों को अब यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है। द्रेश्वर नगर में रह रहे ऋषि जायसवाल और नंद किशोर यादव ने बताया कि उन्हें दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए बिहार स्थित अपने गांव जाना है। इसके लिए वह पिछले पंद्रह दिनों से रेलवे स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वेटिंग कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो मजबूरन बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगनगरी रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न राज्यों के लिए प्रतिदिन आठ ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें अधिकांश ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। योगनगरी रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए बृहस्पतिवार और रविवार को स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही है जबकि कोलकाता के लिए शुक्रवार को एक फेरा लगाया जा रहा है। अमित कश्यप, स्टेशन अधीक्षक, योगनगरी रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें