फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद, आगरा रूट के यात्रियों को राहत

Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
रेल - फोटो : file photo
विज्ञापन
तीर्थनगरी से नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, आगरा व हाथरस आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों के लिए रेल यातायात सुविधा बहाल हो गई है। यह संभव हुआ बांदीकुई पैसेंजर से, जो पिछले ढाई महीने से स्थगित थी। पैसेंजर फिर से ट्रेक पर दौड़ने लगी है।
विज्ञापन


बांदीकुई पैसेंजर संख्या 54464  दोपहर निर्धारित समय 12.20 मिनट पर स्थानीय प्लेटफार्म से बांदीकुई के लिए रवाना होती है। दोपहर दो बजे पैसेंजर संख्या 54463 बांदीकूई से ऋषिकेश आती है। एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन बीती 28 दिसंबर को अपरिहार्य कारण से रद्द हो गया था।

ट्रेन का संचालन स्थगित होने से लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, चंदौसी, हाथरस, आगरा आदि रूट के यात्रियों को यातायात के अन्य साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था। यात्रियों ने बताया कि पैसेंजर का संचालन फिर शुरू होने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर सचिन गोस्वामी ने बताया कि करीब ढाई महीने से स्थगित पैसेंजर का संचालन बीते मंगलवार से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें