रानीपोखरी जाखन नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करते वाहन।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। डोईवाला। रानीपोखरी जाखन नदी के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी आई है। निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग (कॉजवे) से दिनभर ऋषिकेश और देहरादून के बीच वाहनों का आवागमन होता रहा। वहीं आवश्यक वस्तुओं के मालवाहक वाहनों भी कॉजवे से गुजरते रहे। क्षतिग्रस्त पुलिस को दुरस्त कर दिया गया। कॉजवे से पानी निकासी के लिए ह्यूम लगाने का जारी है।
रानीपोखरी पुल टूटने के बाद जाखन नदी पर आवाजाही के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग की पुलिया बुधवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि देर शाम तक लोक निर्माण विभाग ने पुलिया को तैयार कर कॉजवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। बृहस्पतिवार को कॉजवे से दिनभर वाहन गुजरते रहे। पुलिया दुरस्त यातायात दिन भर चलता रहा। नगर पालिका डोईवाला की ओर से पुल के आसपास प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को काजवे मार्ग पर पूरा दिन यातायात सुचारू रूप चलता रहा है। वहीं घमंडपुर अठूरवाला और बिदालना नदी भोगपुर वाले मार्ग से भी वाहनों का आवागमन होता रहा। राजेश कुमार ने कॉजवे निर्माण के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा, जिससे आवागमन को और सुलभ बनाया जा सके।