फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, छह घायल

Tue, 05 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
Accident - फोटो : file photo
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के गैंडखाल मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत उसमें सवार इंटर कॉलेज के पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार दोपहर राजकीय इंटर कालेज गैंडखाल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले कुछ छात्र कालेज से छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गैंडखाल से माला गांव जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली में लिफ्ट लेकर सवार हो गए। ट्रैक्टर ट्राली कुछ ही दूरी में बेकाबू होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे में ट्रैक्टर चालक शुभम (19) पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम नकरोली, जंतर रोड, सहारनपुर, छात्र पंकज (17) पुत्र वीर सिंह, हिमांशु (18) पुत्र विजेंद्र, सूरज (18) पुत्र रविंद्र, भगवान सिंह (19) पुत्र महिपाल सभी निवासी ग्राम माला, जेहड़, यमकेश्वर को 108 आपातकालीन सेवा से ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय ट्रैक्टर ट्राली में सवार छात्र छिटकर सड़क पर जा गिरे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे की वजह ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर होना बताया जा रहा है।

शराब तस्करी में दो धरे
कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त दो लोगों को दबोचा है। उनके पास से 85 पव्वे देसी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने पहचान मनोज निवासी शांतिनगर और नवीन थापा निवासी लेबर कालोनी आईडीपीएल के रूप में कराई है। दोनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें