फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटकों ने उठाया साहसिक खेलों का लुत्फ

विज्ञापन
गंगा में राफ्ट का लुत्फ उठाते पर्यटक । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। रविवार को ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मरीन ड्राइव, मैगी प्वांइट पर्यटकों से गुलजार। राफ्टिंग के शौकीनों ने राफ्टिंग के साथ ही मैगी प्वाइंट पर लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ से लक्ष्मणझूला रोड पर चंद्रभागा से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। करीब तीन किमी की दूरी पर वाहन रेंग-रेंग चलते हुए नजर आए। पुलिस प्रशासन जगह-जगह भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती क्षेत्र भी पर्यटकों से गुलजार रहा। क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी ने स्थानीय व्यवसायियों खिल उठे। स्थानीय व्यापारी नारायण सिंह रावत, मोहर सिंह चौहान, भारत सिंह राणा आदि ने बताया कि अब धीरे-धीरे क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। कोरोना काल के दौरान बीते सात महीने से क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें