फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: अतिसंवेदनशील घाटों पर जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे पर्यटक, कोई नहीं ले रहा सुध

Sat, 09 Dec 2023 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गोवा बीच अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इस बीच में विदेशी पर्यटकों की अधिक चहलकदमी रहती है। विदेशी पर्यटक तैराकी में निपुण होने के कारण वह गंगा तट पर स्नान करने के बाद बीच पर सैंड बाथ करते हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश में गंगा घाट पर नहाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत गोवा बीच पर पर्यटक जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे हैं। गंगा घाट और तटों पर जल पुलिस के जवान तैनात होने के बावजूद भी सैलानियों को इन जगहों पर जाने से नहीं रोका जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक पर्यटक अतिसंवेदनशील तट पर मौजमस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गोवा बीच अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। इस बीच में विदेशी पर्यटकों की अधिक चहलकदमी रहती है। विदेशी पर्यटक तैराकी में निपुण होने के कारण वह गंगा तट पर स्नान करने के बाद बीच पर सैंड बाथ करते हैं। विदेशी पर्यटकों की देखादेखी में स्वदेशी पर्यटक भी इस बीच की ओर रुख करते हैं।

Rishikesh: एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया शव, व्यक्ति 13 नवंबर से चल रहा था लापता, जांच में पुलिस
विज्ञापन


तट पर स्नान के दौरान इनके डूबने की अधिक आशंका रहती है। अभी तक यहां करीब 25 से 30 पर्यटक अपनी जान गवां चुके हैं। उसके बावजूद भी थाना लक्ष्मणझूला पुलिस इस ओर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि इन दिनों कार्यक्रम के चलते कर्मचारियों की वीआईपी ड्यूटी लगी हुई है, जिसके कारण ऐसी परेशानी आ रही है। जल्द ही इस ओर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें