फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क पर अतिक्रमण से पर्यटक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअपनी सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर पा रहा लोनिविI
विज्ञापन


नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत लक्ष्मणझूला शिव चौक के समीप करीब 50 मीटर की सड़क को लोक निर्माण विभाग दुगड्डा अतिक्रमण मुक्त नहीं कर पा रहा है। कई वर्षों से इस सड़क पर अतिक्रमण के कारण पर्यटकों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। सड़क के एक ओर फैले अतिक्रमण से कई बार यहां घंटों जाम लग जाता है।



डीएम कैंप कार्यालय से महज 50 मीटर पहले शिव चौक पड़ता है। शिव चौक के ठीक ऊपर लोनिवि दुगड्डा डिवीजन का कार्यालय है। कार्यालय के मुख्य गेट पर ही अतिक्रमण पसरा हुआ है। इसी रूट पर वर्षभर नीलकंठ यात्रा संचालित होती है। यात्रा के पीक पर यहां पैदल चलने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने भी नगर पंचायत, नगर निगम और संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश जारी किए थे। खानापूर्ति के लिए कई विभाग ने अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। लेकिन लोनिवि की ओर से अभी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया है। अतिक्रमणकारियों ने सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर दुकानें सजा दी हैं। दुकानों के ऊपर तिरपाल आदि फैला दिए हैं।
विज्ञापन





I
I

Iशिव चौक पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग की ओर से कई बार लोगों को लिखित और मौखिक रूप से निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही विभाग की ओर से यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। - अनुज चौहान, सहायक अभियंता, लोनिविI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें