फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान हथेली पर रखकर गंगा में अठखेलियां कर रहे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोविड कर्फ्यू में ढील के साथ योगनगरी में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। पर्यटक गर्मी से निजात पाने केेेे लिए गंगा में घंटों अठखेलियां कर रहे हैं। इस बीच कई पर्यटक नदी के किनारे से काफी आगे तक रहे हैं। ऐसे में गंगा के तेज बहाव में पर्यटकों के बहने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोग योगनगरी का रुख करने लगे हैं। ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती स्थित गंगा घाटों और तटों पर दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। पक्के गंगा घाटो पर पर्यटक रेलिंग से बाहर निकल कर नहा रहे हैं। वहीं लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम के गंगा तटों पर पर्यटक नहाने के दौरान किनारे से आगे निकल रहे है। पुलिसकर्मी गंगा तटों और घाटों के गश्त के दौरान पर्यटकों को तटों से आगे न जाने की हिदायत भी देते हैं। लेकिन पुलिसकर्मियों के जाने के बाद पर्यटक एक बार फिर किनारों से बाहर जाकर अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने लगते है। इससे लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पयर्टकों के बहने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें