फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने की आधा हेक्टेयर भांग की खेती की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के कुनांऊ ब्लॉक में वन विभाग और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि क्षेत्र में करीब आठ हेक्टेयर भूमि पर भांग की खेती लहला रही है। टीम ने करीब आधा हेक्टेयर भूमि पर भांग की खेती को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुनांऊ ब्लॉक क्षेत्र में वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे गौहरीरेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि बरसात के समय इस क्षेत्र में करीब आठ हेक्टेयर भूमि पर भांग की खेती लहला रही है। वनकर्मियों ने मिलकर पहले दिन करीब आधा हेक्टेयर भूमि पर भांग की खेती को नष्ट किया। कहा वन विभाग का अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। कौन इस क्षेत्र में भांग की खेती को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन और वन विभाग की ओर से जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी। इस मौके पर थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल, वन दरोगा हरपाल सिंह गुसाईं, महेंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह, विपिन कुमार, प्रदीप सिंह पयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें