फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ मोटर मार्ग पर आफत की बारिश, जगह-जगह आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। शुक्रवार रात से हुई लगातार बारिश ने नीलकंठ मोटर मार्ग पर जमकर कहर बरपाया। फूलचट्टी, रत्तापानी, कालीकुंड, मोहनचट्टी और खैरखाल समेत कई स्थानों पर पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काली कुंड एवं मोहनचट्टी के समीप कई वाहन मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही लोनिवि दुगड्डा की टीमें मौके पर पहुंची और रात भर मलबे में फंसे वाहनों को निकालने और मलबा हटाने में जुटी रहीं। मशक्कत के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे लक्ष्मण झूला कांडी सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। खैरखाल स्थित गदेरे में शनिवार को दिनभर मलबा आता रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन तैनात की गई है जो लगातार मार्ग खोलने का काम कर रही है। लगातार बारिश के कारण कई गांवों में ग्रामीण सड़कें, पैदल रास्ते और मकानों के पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने आपदा कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन


- प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोनिवि की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने को निर्देशित किया गया हैं। -चतर सिंह चौहान एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें