फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त यमकेश्वर बनाने को प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2016 02:09 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
नशा मुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक को नशा मुक्त बनाने को लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र में शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उमडा और पौखाल अंग्र्रेजी शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर शराब बेची जा रही है। विधायक विजया बड़थ्वाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं, शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन


ब्लॅाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी और प्रधान संगठन यमकेश्वर के अध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में जन प्रतिनिधि नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री का विरोध करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर उन्होंने धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यमकेश्वर ब्लॅाक में सरकारी शराब की दुकान दस्तावेजों में कही और मौके पर कहीं और मौजूद है।

दुकान को अनाधिकृत रूप से जुलेडी ग्राम सभा में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही शराब की दुकान को जुलेडी से हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र मे वाहनो में अवैध रूप से शराब की सप्लाई हो रही है। जिसे रोकने में राजस्व विभाग नाकाम साबित हो रहा है। कहा कि उमडा और पौखाल की दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है। जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। उक्त मांगों के संबंध में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम जीआर बिनवाल को ज्ञापन सौपा। 
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ गुस्सा 
एसडीएम बिनवाल ने कहा कि ज्ञापन में दिए गए बिंदुओ की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी। अवैध रूप से हो रही शराब की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन में ग्राम कस्याली के प्रधान अनिल नेगी, जयहरी राजवीर सिंह नेगी, तोली रविंद्र सिंह, डेवराना मुकेश सिंह, पंबा के राजपाल सिंह राणा, जुलेडी बुद्वि सिंह,महिला मंगल दल ठॉगर की अध्यक्ष रामेश्वरी देवी,ग्राम विधाता देवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य महाबीर सिंह, धन सिंह राणा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें