फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।/ऋषिकेश।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मिस्सरवाला हाईवे पर ट्रक की चपेट में स्कूटर सवार एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक लच्छीवाला में शिवरात्रि मेले में अजय (15) पुत्र आनन्द निवासी भगत सिंह कालोनी, मिस्सरवाला, डोईवाला ने दुकान लगाई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वह स्कूटर से कुछ सामान लेने लच्छीवाला से घर आ रहा था। इसी बीच दून की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे साथी अनिकेत ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि हादसे में मृत अजय पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला में नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें