फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से तीन श्रमिक घायल

Sun, 10 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्णानंद, मुनिकीरेती में निर्माणाधीन जानकी थ्रीलेन पुल के ऊपर से भारी भरकम पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य श्रमिक चोटिल हो गए। गंभीर घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुनिकीरेती से लक्ष्मणझूला क्षेत्र को जोड़ने के लिए गंगा के ऊपर निर्माणाधीन पुल के ऊपर सेटरिंग बिछाने का कार्य चल रहा है। पुल के ऊपर और नीचे श्रमिक कार्य कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर से एक भारी भरकम पत्थर  लुढ़क कर नीचे जा गिरा और उसकी चपेट में आने श्रमिक गफ्फार (35) पुत्र परवेज आलम निवासी ग्राम नौजली, सहारनपुर का पांव फ्रैक्चर हो गया और सिर पर गंभीर चोट आई।

जबकि दो अन्य श्रमिक अरशद (24) पुत्र शहीद निवासी ग्राम जौरासी, लंढौरा और नसीर (30) पुत्र जहीर हसन निवासी ग्राम कासमपुर, जिला हरिद्वार  को मामूली चोट आई है। हादसे से साइट पर कार्य कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। गंभीर घायल को मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन


शराब के साथ महिला पकड़ी
कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक महिला को दून रोड से गिरफ्तार किया है। उसके पास 30 पव्वे देसी शराब बरामद किए हैं। पुलिस ने महिला की पहचान कश्मीरी देवी निवासी जाटव बस्ती के रूप में कराई है। महिला के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें