जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह दक्षिण अफ्रीका, जयपुर व चेन्नई से लौटे तीन हवाई यात्रियों को जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। एक यात्री को सिरदर्द बताया जा रहा था। तीनों को आईसोलेट किया गया।
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क में जांच के दौरान तीन हवाई यात्रियों को एम्स ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह आई र्फ्लाईटों में ऐसे तीन हवाई यात्री थे। एक हवाई यात्री दक्षिण अफ्रीका और दो अन्य जयपुर और चेन्नई से आए थे। जिनमें से एक थत्यूड तहसील धनोल्टी, दूसरा कर्णप्रयाग और तीसरा घनसाली का बताया जा रहा है। तीनों को क्रमश: 108, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला और ऋषिकेश के वाहन से एम्स भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि शनिवार को एहतियात के तौर पर तीन हवाई यात्रियों को आइसोलेट कर एम्स भेजा गया है। एम्स में जांच के बाद ही हवाई यात्रियों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।