फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला शुरू

Sun, 28 Jun 2026 08:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धी युग में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान समय की आवश्यकता : विजयपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास में तीन दिवसीय अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना, प्रभावी संवाद कौशल को बढ़ावा देना है।
विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक विजयपाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान समय की आवश्यकता है। अंग्रेजी केवल भाषा है, ज्ञान का मापदंड नहीं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती भारतीय संस्कृति, संस्कार और आधुनिक शिक्षा का समन्वय करने वाला विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी शैक्षिक संगठन है। जो देशभर में हजारों विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को प्रभावी प्रस्तुतीकरण की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 130 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र अणथ्वाल, अमरदीप, इंद्रपाल परमार, नत्थीलाल बंगवाल, सुरेशानंद जोशी, कमल, दीपक, डॉ.शशि कुमार कंडवाल, डॉ.गौरव वार्ष्णेय, उमाकांत पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें