फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: उमस भरी गर्मी से हुआ बुरा हाल

Sun, 28 Jun 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। क्षेत्रवासियों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। बारिश न होने के कारण क्षेत्रवासी हर रोज सुबह उठकर आसमान की तरफ देखते हैं। क्षेत्र में करीब 15 दिनों से बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई में विलंब हो रहा है। वहीं उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। पंखे, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। रविवार की शाम आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें