फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुसवा पुल की मरम्मत के लिए तीन करोड़ स्वीकृत

Fri, 21 Feb 2025 01:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुसवा नदी के पुल को सुरक्षित रखने के लिए लोक निर्माण विभाग मानसून से पहले इसके मरम्मत कार्यों को पूरा कर लेगा। जिससे बरसात में पुल किसी भी खतरे से दूर रहे है। पुल की मरम्मत के लिए विभाग को तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल भी चुकी है।



मारखम ग्रांट के बुल्लावाला और झबरावाला समेत हजारों की आबादी के आवागमन के लिए बना कुड़कावाला बुल्लावाला सुसवा नदी के पुल को लोक निर्माण विभाग पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के प्रयास में जुटा है। पिछले दो सालों से सुसवा नदी पुल को बरसात में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। पुल के कई ब्लाॅक बह गए भी गए थे। हालांकि विभाग ने पुल की मरम्मत कर सुरक्षित बनाया था।
विज्ञापन


इस बार पुल की मरम्मत मानसून से पहले करने की योजना है। सुसवा नदी का पुल ओपन फाउंडेशन का है। मानसून में नदी का बहाव तेज होने से पुल को खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि काफी समय से पुल को सुरक्षित बनाने के लिए लोनिवि से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




-

- सुसवा नदी पर बुल्लावाला पुल की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर मानसून से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। - बीएन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, अस्थाई खंड लोनिवि ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें