फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी में ऋषिकेश से तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2016 12:35 AM IST
ऋषिकेश।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पकड़े गए तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से डेढ़ लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, फर्जी आधार और वोटर कार्ड और आईडी बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली में एसपी देहात श्वेता चौबे ने प्रेसवार्ता में कबूतरबाजी का खुलासा करते हुए बताया कि 15 जुलाई 2016 को सुबोध बहुगुणा पुत्र टीकाराम बहुगुणा, सात गुलाटी प्लॉट ऋषिकेश निवासी ने सूरज, संजय, महेश और शिवकुमार दिल्ली निवासी के खिलाफ कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये ठगी का केस दर्ज कराया था। छह अगस्त को कमल सिंह नेगी, शीशमझाड़ी मुनिकीरेती निवासी ने सूरज नेगी और नितिन नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के दो मुकदमे दर्ज कराए।
मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय चंद्र सिंह गुसाईं और वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने समस्त दस्तावेजों की जांच की। सभी दस्तावेज फर्जी निकले।
विज्ञापन


बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी युवकों से रुपये लेने ऋषिकेश आए हैं। इस पर पुलिस ने तीनों को नटराज चौक से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान साबर सिंह नेगी, निसणी पौड़ी गढ़वाल, मनोज कुमार ऊर्फ सोनू, बिंदापुर, उत्तमनगर, नई दिल्ली, संजीव कुमार, वैशाली विहार, दिल्ली निवासी के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली के कई थानों में इनके खिलाफ ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। बताया तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी ने कबूतरबाजों को दबोचने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें