फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: साढ़े तीन लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

Thu, 17 Jul 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को नीलकंठ मंदिर में साढ़े तीन लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। 11 जुलाई से अब तक नीलकंठ धाम में करीब 17.32 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। नीलकंठ पैदल और मोटर मार्ग हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है। हर तरफ बम-बम भोले और घुंघरुओं की आवाज सुनाई पड़ रही है।

बुधवार सुबह से ही नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। रात 9 बजे से रात 9:30 बजे तक भगवान शिव का शृंगार किया गया। उसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार को नीलकंठ मंदिर में 3 लाख 50 हजार 310 शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। पंचक के बाद भी नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। मंदिर के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है। मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में पुलिस कर्मचारी मुस्तैद हैं। मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से शिवभक्तों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें