फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आबादी क्षेत्र में गुलदार की आहट से सहमे लोग

Thu, 17 Jul 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र मिल रोड खता में गुलदार की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विभागीय स्तर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


मानसून में वन्यजीव आबादी की ओर रुख करने लगते हैं। विगत दिनों नवादा में हाथियों द्वारा उत्पात मचाकर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। अब नगर पालिका के खता मिल रोड क्षेत्र में गुलदार को देखे जाने से लोग सहमे हुए हैं। गुलदार की गतिविधियां बढ़ने से लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। बुजुर्ग और महिलाएं को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।
स्थानीय निवास पंकज शर्मा ने बताया कि गुलदार घूमता देखा गया है। आसपास खेत होने से आंशका है कि यहां छिपा बैठा हो सकता है। रोहित क्षेत्री ने बताया कि घरों में एहतियात रखी जा रही है। बच्चों को खुले में जाने से रोका जा रहा है। वहीं, विभागीय टीम देर रात तक गश्त कर रही है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि रात में हूटर बजाने से लेकर आतिशबाजी आदि तक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें