ऋषिकेश। इस बार चारधाम यात्रा में रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। रोडवेज मुख्यालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन कर्मचारियों की जगह पदोन्नत होकर आए लिपिक लगाए जाएंगे।
हर साल चारधाम यात्रा शुरू होने पर रोडवेज के करीब आठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चार महीने चारधाम यात्रा ड्यूटी पर लगाया जाता था। इस काम के बदले उन्हें 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाता था। इन कर्मचारियों की ड्यूटी चारधाम यात्रा संचालित होने वाले वाहनों का हिसाब रखने, पूछताछ काउंटर पर टिकट बुक करने, चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में विभागीय पूछताछ काउंटर पर ड्यूटी लगाई जाती थी। रोडवेेज के प्रभारी एजीएम अंजलिका शर्मा ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। उनके स्थान पर अन्य जगहों से पदोन्नत होकर आए लिपिक काम करेंगे।