फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस रुपये में करिए भरपेट भोजन

Sun, 05 Jun 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
इंदिरा अम्मा भोजनालय का ऋषिकेश में उद्घाटन - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
तीर्थनगरी में भी अब लोग इंदिरा अम्मा के लजीज व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। चारधाम यात्र बस टर्मिनल कंपाउंड में शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैंटीन का शुभारंभ किया। कैंटीन में मात्र तीस रुपये में अम्मा की थाली मिलेगी। जिसमें रोटी, चावल, दाल, सब्जी और चटनी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं कैंटीन के व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की प्रदेश में करीब 100 और इंदिरा अम्मा कैंटीन खोलने की योजना है। इनके संचालन का जिम्मा महिला समूहों को दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविनाथ रमन, मुख्य विकास अधिकारी आलोक पांडेय, आरटीओ सुधांशु गर्ग, एसडीएम विनीत तोमर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जयपाल जाटव, सभासद विकास तेवतिया, मनीष शर्मा, संजय गुप्ता, रामविलास रावत, जयेंद्र रमोला, सनत शास्त्री, प्यारेलाल जुगरान आदि मौजूद थे।

बदरी-केदार में भी खुलेंगी कैंटीनें
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन मिले, इसके लिए वहां भी इंदिरा अम्मा कैंटीन खोलने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद को बढ़ावा देने में सहयोग करें। हफ्ते में एक दिन पहाड़ी दाल, झंगोरा, चौलाई का उपयोग जरूर करें।
विज्ञापन


हरदा को भाई झंगोरे की खीर
इंदिरा अम्मा कैंटीन में मुख्यमंत्री हरीश रावत को कैंटीन संचालक हिमाद्री महिला स्वयं सहायता समूह की कोमल और मुस्कान ने एक प्लेट में पकौड़े और झंगोरे की खीर दी। सीएम ने पकौड़े कार्यकर्ताओं को बांट दिए और खुद झंगोरे की खीर खाई। इतना ही नहीं उन्होंने खीर की तारीफ भी की और कहा कि कैंटीन में पहाड़ी लोक व्यंजन भी परोसे जाएं।
 
पहाड़ी उत्पाद का स्टाल
इंदिरा अम्मा कैंटीन में पहाड़ी उत्पादों का स्टाल भी लगाया गया है। स्टाल में बिक्री के लिए चौलाई पट्टी, हर्षिल का राजमा, काली भट्ट, गहत, झंगौरे के पैकेट रखे गए हैं।

दुग्ध उत्पादन को दी बछिया
गांव में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खैरीकला की नीमा देवी, रामप्यारी, कमलेश राणा, राकेश और गढ़ीमयचक के नंद सिंह को बछिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें