ऋषिकेश। योगनगरी के मुख्य बाजार में मनीराम रोड पर एक मिठाई की बंद दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान के अंदर से गल्ले में रखे 20 हजार की नकदी व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि बीती रविवार देर रात मनीराम मार्ग स्थित अंकुर पोरवाल की अंकुर स्वीट शॉप के नाम से दुकान है। सोमवार सुबह दुकान स्वामी को सूचना मिली कि उनके दुकान का सट्टर टूटा हुआ है। सूचना मिलने में दुकान स्वामी दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकान के अंदर जांच की तो उनके गल्ले से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान गायब हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरें की जांच की तो उसमें देर रात करीब तीन बजे एक युवक दुकान के अंदर नजर आता दिखाई दिया। जब चोर की नजर दुकान के अंदर लगे कैमरे पर पड़ी तो उसने कैमरा तोड़ दिया। लेकिन तब तक उसकी कुछ हरकत कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।