फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रमिकों काे मिला भाजयुमो व यूकेडी का समर्थन मिला

Sat, 21 Feb 2026 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र लालतप्पड़ में सेवा समाप्त करने से नाराज श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। भाजयुमो और उक्रांद नेताओं ने आंदोलन काे समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार कोभाजयुमो के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भारत मनचंदा और उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय संगठन मंत्री हिमांशु पंवार ने अपना समर्थन दिया। कहा कि श्रमिकों की वाजिब मांगों के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर समर्थन दिया जा रहा है। नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों के साथ टकराव की नीति अपना रहा है। श्रमिकों के साथ वार्ता नहीं करना कंपनी प्रबंधन की हठधर्मिता है। इस अवसर पर ऋषि रावत, मनीष नेगी, भूपेन्द्र चौहान, प्रकाश थापा, मुकेश रौतेला, अनिल कश्यप, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें