फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा नगर में बुनियादी सुविधाओं का अकाल

Sat, 21 Feb 2026 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
05- गंगा नगर की क्षतिग्रस्त सड़क।संवाद
विज्ञापन
गंगा नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जहां गली नंबर पांच की सड़क पिछले दो दशकों से पुनर्निर्माण की राह देख रही है। टूटी सड़क के कारण निवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और विकराल हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन नरकीय बन गया है। गंगा नगर गली नंबर पांच में करीब 20 साल पहले सड़क का निर्माण किया गया था। इसके बाद से यहां केवल अस्थायी मरम्मत ही हुई। जबकि समीप की गली नंबर चार की सड़क दो बार बनाई जा चुकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्षों के इंतजार के बाद यहां करीब 30 से 40 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही सालों में वह भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की बिगड़ती हालत को देखते हुए पूर्व पार्षद की ओर से गड्ढों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाकर सुधार कराया गया, लेकिन यह व्यवस्था भी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और कुछ ही वर्षों में दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई।हाईमास्क खराब, इंद्रमणि बडोनी चौक पर पसरा अंधेरा : इंद्रमणि बडोनी चौक पर लगाई गई हाईमास्ट लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण पांच दिन से चौक पर अंधेरा पसरा है। ऐसे में राहगीरों को अंधेरे में ही आवागमन करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से मंगलवार को हाईमास्ट लाइट के कुछ फ्यूज हो चुके बल्बों को बदलने का काम किया जा रहा था। इस दौरान पूरी हाईमास्ट लाइट नीचे आ गई। लाइट का रिंग पोल पर अटक गया। इससे हाईमास्ट लाइट बंद हो गई। सड़क पर अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें