फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में उपलब्ध होगी मतपर्ची

Sat, 11 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विधानसभा चुुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) को शुक्रवार को मतदाता सूची और निर्वाचन सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन


बीएलओ मतपर्ची घर-घर जाकर मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे, ताकी मतदान के दौरान मतदाता सूची में नाम और भाग संख्या ढूंढने में दिक्कत न हो। ऋषिकेश विधानसभा में 180 मतदेय स्थल हैं, यहां 15 फरवरी को मतदान होगा।

जिला निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई। रजिस्ट्रार कानूनगो आरके शर्मा ने बताया कि मतपर्ची और निर्वाचन सामग्री क्षेत्र के बीएलओ को वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार तक सभी बीएलओ को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी, जो मतदाताओं के घर-घर जाकर मतपर्ची और ईवीएम में कैसे मतदान करना है, इसकी जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें