फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में अगले माह 50 ग्राम अधिक चीनी

Sat, 11 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
sugar - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग कार्डधारकों को अगले माह प्रति यूनिट 50 ग्राम अधिक चीनी देगा। इस बाबत आपूर्ति विभाग ने सरकारी राशन दुकानदारों को निर्देश दे दिए हैं। आपूर्ति विभाग इससे पहले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 500 ग्राम चीनी मुहैया कराता रहा है।
विज्ञापन


डोईवाला परिक्षेत्र में करीब 85 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं।  आपूर्ति विभाग ने फरवरी माह में प्रति यूनिट 50 ग्राम अधिक चीनी देने का निर्णय किया है। इसको लेकर सभी दुकानदारों ने गोदामों से अतिरिक्त चीनी का उठान कर रहे हैं।

पूर्ति निरिक्षक विभूति जुयाल ने बताया कि फरवरी माह में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए प्रति यूनिट 50 ग्राम अधिक चीनी उपलब्ध कराई गई है। सभी दुकानदारों को फरवरी माह में उपभोक्ताओं को अतिरक्ति चीनी देने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सरकारी राशन लेने के लिए सभी यूनिट मेंबर का आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य है। लिहाजा शीघ्र आधार जमा करा कर चीनी और अन्य समान लेना सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें