फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अगस्त तक घोषित होगा परीक्षा परिणाम

Tue, 19 Jul 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के एक लाख तीन हजार छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम के लिए इस वर्ष लंबा इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल विवि में पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन हो रहा है। बीकॉम और एमकॉम का परीक्षा परिणाम विवि 30 जुलाई तक घोषित कर देगा। बीए और एमए का परीक्षा परिणाम विवि ने 30 अगस्त तक घोषित करने की डेट लाइन तय कर दी है।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि टिहरी जिले के बादशाहीथौल में वर्ष 2012 में अस्तित्व में आ गया था। तब से विवि प्रतिवर्ष प्राइवेट परीक्षा आयोजित करता आ रहा है, लेकिन विवि के पास अपनी फैकल्टी न होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विवि के शिक्षकों से कराना पड़ता है। परीक्षा खत्म होने के तीन से चार माह बाद विवि परीक्षा परिणाम घोषित कर पाता था, लेकिन इस सत्र में पहली बार विवि उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन करा रहा है। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि विवि में 25 उपनलकर्मी तैनात है। पिछले दिनों सभी उपनल कर्मी हड़ताल पर थे। इसके बाद आई आपदा से पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह सड़कें बंद हो गईं।

इस स्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन को दूरदराज के केंद्रों पर भेजना संभव नहीं था। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए विवि ने केंद्रीय मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मूल्यांकन से विवि से अतिरिक्त व्यय भार बढ़ रहा है, क्योंकि शिक्षकों को विवि मुख्यालय आने के लिए टीए, डीए के साथ-साथ अन्य सभी सुविधा मुहैया करानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मूल्यांकन कराने से छात्रों के परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें