फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Sun, 18 Sep 2016 01:19 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
धरना - फोटो : amar
विज्ञापन
चयन और प्रोन्नत वेतन में तीन फीसदी वृद्धि, एसीपी लाभ आदि मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमकेश्वर ब्लॉक के शिक्षकों ने शनिवार को भी इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला के मैदान पर धरना दिया। कहाकि वे न्यायालय के आदेशों का पालन करते हैं। लेकिन, जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं करती, आंदोलन चलता रहेगा। धरने पर बैठे शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को कई बार एसीपी का लाभ दिया जाता है। लेकिन, जब उनकी बारी आती है, तब उसमें अनेक प्रकार के नियम कानून लगाकर उनकी पदोन्नति को रोक दिया जाता है। जो शिक्षकों के पदोन्नति में रुकावट पैदा कर रही है। धरने पर डॉ. संजू प्रसाद ध्यानी, डॉ. शिवनरेश यादव, संदीप कुकरेती, राजेश भट्ट, बीपी पेटवाल, सलीम अहमद, ज्योतेंद्र बड़थ्वाल बैठे रहे। बीईओ कार्यालय बिथ्याडी में भी शिक्षकों ने धरना दिया।
विज्ञापन


धरने पर बीएल बडोला, सुदीप कुमार जखमोला, संगीता नेगी, लक्ष्मी बिष्ट, प्रशांत बडोला व लक्ष्मी कुकरेती आदि बैठे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें