फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Thu, 02 Feb 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
rape with student - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक ने  नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना हर्रावाला क्षेत्र में 17 अक्तूबर 2016 की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुकेश यादव पुत्र पहलवान यादव निवासी निर्मल कॉलोनी हर्रावाला घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। ट्यूशन पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि बालिका के परिजनों की ओर से नामजद तहरीर दी गई है।

पीड़िता का आरोप है कि मामले में किसी से कुछ भी बताने पर सुकेश ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि डरी सहमी बालिका परिजनों को कुछ नहीं बता रही थी।बार-बार पूछने पर बालिका ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के  खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें