फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मझधार में फंसी युवकों की जान, मौत के मुंह से खींच लाए जवान

Wed, 10 Jun 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के चार युवकों ने जोश में होश खोकर गंगा पार करने का प्रयास किया। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत स्वर्गाश्रम घाट पर मंगलवार को यह घटना हुई। तेज बहाव में फंसने के बाद उन्हें जल पुलिस ने सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन


एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सुरेंद्र सिंह (19), नीतीश (19), आनंद (20) और आजाद (19) हिसार, हरियाणा के निवासी हैं। वे स्वर्गाश्रम घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते उन्हें गंगा पार करने का शौक चढ़ा। बिना गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए चारों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब 50 मीटर जाते ही उनकी ताकत जवाब दे गई।



बीच गंगा में वे हाथ-पैर मारते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे। तेज बहाव में बहते युवकों को देख किनारे खड़े लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घाट पर चीख-पुकार मच गई। मुनि की रेती जल पुलिस ने मोटर बोट की मदद से चारों को खींचकर बोट में डाला। उन्हें सुरक्षित घाट तक ले आया गया। घाट पर पहुंचते ही युवकों ने पुलिस टीम के पैर पकड़कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


-

बहाव की शक्ति का नहीं लगाया अनुमान



युवकों को अचानक गंगा पार करने का विचार आया। उन्होंने नदी की गहराई या बहाव की शक्ति का अनुमान नहीं लगाया। बीच धारा में पहुंचते ही वे लड़खड़ाने लगे। मौत सामने देखकर उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। यह घटना जोश में होश खोने वाली कहावत को सच साबित करती है।



जल पुलिस की अपील

मुनि की रेती जल पुलिस ने चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में तैरकर पार करने या गहरे पानी में जाने का प्रयास न करें। नदी का बहाव और गहराई पल भर में जानलेवा हो सकती है। केवल चिह्नित घाटों पर ही स्नान करें। सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें