फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर हो रही प्लाटिंग को रुकवाया

विज्ञापन
लक्कड़घाट रोड संतोषी माता मंदिर के समीप विवादित भूमि को दिखाती ग्राम पंचायत सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ के लक्कड़ घाट स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने सरकारी भूमि प्लाटिंग की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर पैमाइश की। इस दौरान अनाधिकृत तरीके से की जा रही प्लाटिंग का कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत सदस्य प्रमिला सिंह की शिकायत पर उपजिलाधिकारी प्रेम लाल के निर्देश पर तहसीलदार रेखा आर्य ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। पैमाइश के बाद प्रापर्टी डीलरों की ओर से प्लाटिंग की जा रही भूमि राज्य सरकार व ग्राम समाज की पाई गई। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने 60 वर्ष पुराने प्राकृतिक जलस्रोत की भूमि को सुरक्षित करते हुए सीमेंट के पोल गाड़कर भूमि को सुरक्षित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य प्रमिला सिंह ने कहा कि इसी प्रकार अफसर शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें तो सरकारी भूमि को समय रहते खुर्दबुर्द होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें