फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के पास बनीं दुकानों पर लोनिवि मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iहाईकोर्ट गेस्ट के पास में सड़क किनारे बना दी गई पांच दुकान
I

I
I

I 13 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के दौरान नजर नहीं आई दुकानI

लोनिवि ऋषिकेश ने एम्स रोड पर अतिक्रमण हटाया, लेकिन हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के पास लोनिवि की भूमि पर बनीं पक्की दुकानें नहीं हटाई गई। अब लोनिवि के अधिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर हीलाहवाली कर रहे हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर लोनिवि, एनएच और वन विभाग ने हाईवे और अन्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। लेकिन लोनिवि ऋषिकेश ने हाईकोर्ट के आदेश का अक्षरस पालन नहीं किया। एम्स रोड पर लोनिवि की जमीन में बनीं पांच दुकानें नहीं हटाई गई। यह दुकानें यूजेवीएनएल की कॉलोनी से सटाकर बनाई गई है। इन दुकानों के ठीक सामने शिवाजीनगर चौक है। पास में ही एम्स का तीन नंबर गेट भी है। इन दुकानों के निर्माण होने से यहां पर हर समय सड़क दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन




13 सितंबर को लोनिवि ऋषिकेश की ओर से एम्स रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अमर उजाला माई सिटी में 21 सितंबर के अंक में इस खबर को एम्स रोड पर यूजेवीएनएल की भूमि पर बना दी गईं पांच दुकानें शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने जल्द अतिक्रमण ध्वस्त करने की बात कही थी। लेकिन 19 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Iठेलियों की भीड़ के बीच में बजता रहता है एंबुलेंस का सायरनI



एम्स में इलाज कराने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से लोग आते हैं। ऐसे में एम्स रोड पर सुबह से शाम तक भीड़ रहती हैं। एम्स रोड पर दोनों तरफ ठेलियां लगने और ऑटो विक्रम चालकों की ओर से शिवाजीनगर गेट के पास सवारी बिठाने से कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। सब कुछ जानते हुए लोनिवि के अधिकारी एम्स रोड पर सड़क किनारे लगी ठेलियों को नहीं हटा पा रहे हैं।
विज्ञापन




I एम्स रोड पर हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस के पास जो पांच दुकानें बनीं हैं उन्हें जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।- धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऋषिकेशI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें