फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पार्क क्षेत्र बन रहा पिकनिक स्पॉट

Sun, 05 Apr 2026 03:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के लिए पिकनिक स्पॉट बनता रहा है। पार्क अधिकारियों की लापरवाही के चलते पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर, यहां घंटों समय व्यतीत कर रहे हैं। पार्क प्रशासन के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।



राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गोहरी रेंज अंतर्गत चीला-बैराज मार्ग पर कुनांऊ के समीप पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे रोककर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। पार्क क्षेत्र होने के कारण चीला-बैराज मोटर मार्ग पर केवल वाहनों की आवाजाही की अनुमति है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में पर्यटकों का रुकने पर प्रतिबंध है। बीते 30 मार्च को चीला-बैराज मोटर मार्ग पर चीला नहर किनारे नोएडा का एक पर्यटक सेल्फी लेने के दौरान नहर में बह गया था, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पार्क क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर गुलदार, हाथी, भालू समेत वन्य जीवों की आवाजाही होती है। पार्क प्रशासन की उदासीनता के चलते पर्यटक मुख्य मार्ग को छोड़ जंगलों में घंटों बैठकर समय व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन




-

कोट



मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो पार्क कर्मचारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया जाएगा। पार्क क्षेत्र में घूम रहे पर्यटकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। - राजेशचंद्र जोशी, रेंज अधिकारी गोहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें