फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिला पुलिस ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल को छह माह के लिए जिला बदर किया है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी जिला बदर किया गया है। निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए षडयंत्र रचा गया है। उनके खिलाफ कुछ राजनीतिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को पौड़ी डीएम कार्यालय से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई के दो आदेश मिले। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि डीएम कार्यालय से माधव अग्रवाल, निवासी भारत साधु समाज लक्ष्मण झूला व मुरली शर्मा निवासी गीता भवन लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ छह माह तक जिला बदर किए जाने संबंधी आदेश प्राप्त हुए। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के घर दबिश देकर तलाश की तो दोनों नहीं मिले। उनके परिजनों को इस संबंध में अवगत कराया है। जिला बदर के आदेश के तहत छह माह तक दोनों अभियुक्त जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें