फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता ने फांसी लगा जान दी

Thu, 08 Sep 2016 12:59 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
नव विवाहिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पति के जल्दी घर न आने से नाराज नव विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। विवाहिता का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थतियों में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की ओर से मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


  डोईवाला कोतवाली की हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नकरौंदा गांव में एक विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नकरौंदा निवासी मनोज मेहरा की पत्नी रश्मि (23) ने बीती देर रात खुद को कमरे में बंद कर बेडशीट के जरिये पंखे में लटककर अपनी जान दे दी। हर्रावाला चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजवाण ने बताया कि करीब 10 माह पहले रश्मि का विवाह मनोज के साथ हुआ था। मनोज प्रॉपर्टी का काम करता है।

वह अक्सर घर रात में लौटता है, जो उसकी पत्नी को अच्छा नहीं लगता था। मंगलवार की शाम को जब मनोज समय पर घर नहीं लौटा तो पत्नी रश्मि ने उसे कई बार फोन किया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने कमरा बंद कर फांसी लगा जान दे दी। देर रात लौटा मनोज बाहर सो गया। बुधवार की सुबह जब कमरा बंद मिला तो दरवाजा तोड़ा। अंदर रश्मि की लाश पंखे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन


सूचना पर हर्रावाला पुलिस और सीओ पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी सजवाण ने बताया कि मृतक रश्मि का मायका भी नकरौंदा में है। मायके पक्ष की ओर से घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें