फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 21 को शुरू हो जाएगा शुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र

Tue, 18 Nov 2025 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र आगामी 21 नवंबर से प्रारंभ हो जाएगा। मिल संचालन के लिए अधिकांश ट्रायल हो चुके हैं। गन्ना क्रय करने के लिए मिल के सभी गन्ना क्रय केंद्रों को भी तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन


डोईवाला शुगर मिल के गन्ना पेराई सत्र 2025-26 को शुरू कराने के लिए मिल प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। शुगर मिल के अधिकांश ट्रायल होने के साथ चीनी मिल गन्ना पेराई के लिए तैयार हो गई है। 21 नवंबर को मिल गन्ना पेराई करना प्रारंभ कर देगी। मिल के पास मुख्य गेट समेत 57 गन्ना क्रय केंद्रों से आपूर्ति की जाएगी।



क्रय केंद्रों को व्यवस्थित कर दिया गया है। गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद भी संभवत: मंगलवार से शुरू हो जाएगी। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा मिल के नए गन्ना पेराई सत्र को शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित किए गए है। इसके अलावा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक बृजभूषण गैरोला और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पेराई सत्र के लिए इस बार मिल ने कुछ नई मशीनों का भी इस्तेमाल करेगा, जिससे रिकवरी बेहतर होने की उम्मीद है। शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 21 नवंबर से मिल का नया गन्ना पेराई सत्र शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें