फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गेम्स : खिलाड़ियों को अपनी ओर खींच रही ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता

Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए यहां पहुंचे खिलाड़ियों को ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता खूब भा रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह क्षेत्र पर्यटन, तीर्थाटन व अध्यात्म की त्रिवेणी है। यहां आकर वह अपने-आप को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं।



राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी जनपद के शिवपुरी व पौड़ी जनपद के फूलचट्टी क्षेत्र में प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। सोमवार से शिवपुरी में बीच हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसके लिए यहां देश भर से खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इन खिलाड़ियों का कहना है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता सबसे अलग है।
विज्ञापन


ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा का निर्मल प्रभाव इस सुंदरता पर चार चांद लगाता है। गंगा की मौजूदगी ऋषिकेश व इसके आसपास के क्षेत्र को अध्यात्म से जोड़ रहा है। यह क्षेत्र पर्यटन, तीर्थाटन और अध्यात्म का त्रिवेणी है। खिलाड़ियों ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला है। संवाद



-

- पहली बार उत्तराखंड आई हूं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता की बात ही अलग है। शांति और सुकून भी है। बहुत अच्छी व्यवस्थाएं किया गया है। - सुनीता मंडल, कोच, पश्चिम बंगाल



-

- पहली बार उत्तराखंड आई हूं। यहां के लोग काफी नर्म व सहयोगी स्वभाव के हैं। यहां पर्यटन और तीर्थाटन बहुत है। गंगा नदी ने यहां की महत्ता और अधिक बढ़ा दी है। - प्रिया, कैप्टन, छत्तीसगढ़
विज्ञापन




-

- उत्तराखंड की सुंदरता और मंदिरों के बारे में बहुत सुना था। आज करीब से देख लिया है। यहां आकर अलग ही अहसास हो रहा है। शिविर में व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी की गई हैं। - शिव कुमार सिंह, आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें