हरिपुरकलां स्थित मोतीचूर बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम आंगन में खेल रहे नन्हे-मुन्नों भाई-बहन पर बंदरों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्चों को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया।
हरिपुरकलां निवासी राकेश कुकरेती की आठ वर्षीय बेटी अनुष्का और तीन वर्षीय बेटा अंश बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों ने बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर घर के भीतर से परिजन और आसपास के लोग दौड़े।
बच्चों को बंदरों से घिरा देख परिजनों और लोगों ने लाठी डंडों की मदद से बंदरों को भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। ग्राम संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहनलाल कुकरेती ने बताया कि वन विभाग और पार्क प्रशासन से काफी समय से बंदरों से निजात की गुहार लगाई जा रही है, लेकिल विभाग अनदेखी कर रहा है।