फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से बीएसएनएल कर्मी का हाथ कटा  

Fri, 14 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
घायल बीएसएनएल महिला कर्मी का सरकारी अस्पताल में उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बीएसएनएल महिला कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में बीएसएनएल कर्मी का हाथ कट गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो को दून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



घटनाक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दून रोड स्थित ऑफिस जाते समय मिश्रा फार्म, गीतानगर निवासी बीएसएनएल कर्मी रेनू शर्मा (43) रेलवे स्टेशन के समीप एक ऑटो में सवार हुईं। ग्रेफ कैंप के पास घुमावदार मोड पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रेनू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरहम पट्टी के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया हादसे में घायल रेनू का दायां हाथ कट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, दून मार्ग पर सात मोड़ के समीप रानीपोखरी से ऋषिकेश आ रही तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार हिमांशु (24) पुत्र ललित मोहन निवासी रैनापुर, रानीपोखरी और उनकी दादी मुन्नी देवी (75) पत्नी स्व. मान सिंह घायल हो गईं।

सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा से उन्हें ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से मुन्नी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें