फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में बढ़ी पर्यटकों की आमद, व्यापारियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
मुनिकीरेती स्थित रामझूला पुल पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में इन दिनों पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम के दोनों झूला पुल पर्यटकों की आवाजाही से भरे हैं। तपोवन, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र में दिनभर भीड़ के कारण लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी डगमगा गई। सड़क किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहनों के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यातायात व्यवस्था को दुरुस्थ करने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। वीकेंड पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की आसा है। 23 मार्च 2020 से कोविड-19 के कारण तीर्थनगरी में पर्यटकों और सैलानियों की चहलकदमी कम हो गई थी। पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से क्षेत्रीय व्यापारियों में आजीविका का संकट गहराना शुरू हो गया था। करीब एक वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के कारण क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि पर्व के बाद शुक्रवार को तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। गंगा घाट और तट और झूला पुल पर्यटकों से पैक रहे। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि महाकुंभ पर्व शुरू है, श्रद्धालुओं का गंगा स्नान और घूमने के लिए तीर्थनगरी भी आते हैं, जिसके कारण इन दिनों क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें