फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ही की थी उड़ीसा की युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ीसा की युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय कुमार भारद्वाज ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीती नौ दिसंबर को कृष्णानगर तिराहे के पास जंगल में एक युवती का शव मिला था। युवती की पहचान आरती बोई (28) पुत्री रविंद्र बोई निवासी ग्राम अड़क्का, थाना बिरडी, जिला जगतसिंहपुर, उड़ीसा के रूप में हुई थी। युवती का पति हत्या के बाद से ही फरार था। 22 जनवरी को युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने घटनास्थल के आसपास ठेली और फड़ लगाने वाले दुकानदारों से पूछताछ की। इसके अलावा सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास प्रयोग किए गए संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर जानकारी जुटाई। पूछताछ और संदिग्ध नंबरों की जांच के बाद आरती बोई और उसके पति संजय कुमार भारद्वाज के वारदात के दिन घटनास्थल के पास देखे जाने की बात सामने आई। एसपी देहात में बताया कि पुलिस मृतका के पति संजय कुमार भारद्वाज (35) उर्फ गब्बर, निवासी, ग्राम बेचुकापुरा, कुसांहा ब्राह्मण, पोस्ट आफिस जजोली, थाना भीमपुरा, तहसील बेलथरा रोड, जिला बलिया उत्तरप्रदेश, हाल निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी ऋषिकेश को हरिद्वार से पूछताछ के लिए ऋषिकेश लेकर आई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो संजय ने बताया कि उसने आरती के सिर पर पत्थर मार कर और गला दबाकर उसकी हत्या की थी। उसने बताया कि वह पहली पत्नी और बच्चों से मिलने को मना करती थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
दूसरी पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था संजय
गलत फोन नंबर लगने से आरती से हुआ था संपर्क
पत्नी की हत्या के आरोपी संजय कुमार भारद्वाज ने बताया कि आरती भोई उसकी दूसरी पत्नी थी। आरती उसको पहली पत्नी और बच्चों से मिलने से मना करती थी। वह किसी तरह से आरती से पीछा छुड़ाना चाहता था। कई बार बोलने के बाद भी आरती उसे छोड़ने के लिए लिए तैयार नहीं हुई, इसलिए उसने आरती की हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपी संजय कुमार भारद्वाज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वर्ष 2004 में उसकी पहली शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी का मायका ऋषिकेश स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में था। संजय ने बताया कि एक हादसे में उसका दाहिना हाथ खराब हो गया था। काम करने में असमर्थ होने के कारण वह घर पर बैठ गया। संजय ने बताया कि वर्ष 2016 में गलत फोन नंबर लगने से उसका संपर्क उड़ीसा निवासी आरती बोई से हुआ। वर्ष 2019 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उसने आरती से कोर्ट मैरिज कर ली। संजय आरती को लेकर बलिया आ गया। एक दिन आरती उसके गांव में स्थित घर पर पहुंच गई। इस दौरान आरती और उसके परिजनों में खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अगस्त 2021 में आरती को लेकर हरिद्वार आ गया। आरोपी संजय ने बताया कि आरती उसको पहली पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं देती थी, जिससे वह बहुत ज्यादा परेशान था। इस दौरान उसने आरती की हत्या की योजना तैयार की। वह ऑटो से आरती को लेकर हरिद्वार से ऋषिकेश में कैनाल गेट पहुंचा। यहां से दोनों पैदल कृष्णा नगर तिराहे की ओर आए। वह आरती को झाड़ियों की ओर ले गया और उसके सिर पर पत्थर से वार किया। आरती घायल होकर नीचे गिर गई। उसने आरती का तब तक गला दबाए रखा जब तक उसकी सांस थम नहीं गई। आरती की हत्या करने के बाद वह बलिया भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें