फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नगर निगम की कार्यकारिणी और समिति का गठन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की कार्यकारिणी एवं विकास समिति के गठन की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके पीछे मेयर के चुनाव की तिथि पर शहर से बाहर होना कारण बताया गया है। नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 20 फरवरी को नगर निगम की विभिन्न समितियों का गठन प्रस्तावित था। इसके लिए तैयारियां भी चल रही थीं। चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज थीं। तय कार्यक्रम के अनुसार विकास समिति में 10 तथा कार्यकारिणी में 12 सदस्यों का चयन होना था। इन समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। समितियों के गठन से यह व्यवस्था बनती है कि बोर्ड बैठक में लाए जाने वाले प्रस्तावों की पहले समिति स्तर पर समीक्षा की जाए।
साथ ही, बोर्ड से पारित प्रस्तावों में से किन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पहले शुरू किया जाए, इस पर भी समितियां निर्णय लेती हैं। बुधवार को नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी की ओर से सभी पार्षदों को पत्र भेजकर 20 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव को स्थगित किए जाने की सूचना दी गई। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अग्रिम आदेशों तक समिति गठन का चुनाव स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें