फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

Wed, 29 Oct 2025 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
छठ पर्व के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चार दिनों के कठोर तप और व्रत का साक्षी बना ऋषिकेश का गंगा घाट, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। उगी सूरज देव... जैसे पारंपरिक गीत आस्था को और गहरा कर रहे थे। सुहागिन महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को सिंदूर लगाने की रस्म ने इस पर्व की पवित्रता और मधुरता को और बढ़ा दिया। त्रिवेणीघाट, नावघाट, मुनि की रेती स्थित स्वामी नारायण घाट, शत्रुघ्नघाट, नगर पंचायत तपोवन स्थित सच्चाधाम घाट, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत किरमोला घाट, संत सेवा घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवन घाट, वानप्रस्थ घाट आदि गंगा घाट और तटों पर प्रात: चार बजे से ही पूर्वांचल समुदाय के लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालु सिर पर फल, सब्जी का दउरा लेकर गंगा घाट और तटों पर पहुंचे। व्रती महिलाएं और पूर्वांचल के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गंगा घाट और तट पर भगवान सूर्यदेव के उगने के इंतजार में बैठे रहे। सूर्योदय के इंतजार में बैठे पूर्वांचल समुदाय के लोगों ने छठी मैया के गीत गाए। सूर्य उगते ही व्रती लोगों ने गंगा नदी में प्रवेश कर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान के साथ इस लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत का समापन किया। गंगा घाट और तट पर सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। बड़ों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर छठ मैया से संतान और पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। घर पहुंचकर व्रती लोगों ने एक-दूसरे को छठ पर्व का प्रसाद वितरित किया।लाइट से जगमग हो गया त्रिवेणीघाट : ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट रात से ही भक्ति के रंग में रंगी हुई थी। घाटों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से छठ पूजा के गाने चल रहे थे। रंग बिरंगी लाइटों से त्रिवेणी घाट परिसर जगमग हो गया।
विज्ञापन

छठ पर्व के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं।संवाद- फोटो : Samvad

छठ पर्व के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं।संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें