फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ऋषिकेश में हिंदू सेना प्रमुख विष्णु पर हमला, फिर सुर्खियों में अजमेर दरगाह मामले से जुड़ा विवाद

Tue, 28 Oct 2025 09:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/ऋषिकेश

सार

Ajmer News: अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता पर ऋषिकेश में दो युवकों ने हमला किया। इस हमले में उनके कान पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू की है।
 
विज्ञापन
घायल विष्णु गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दरगाह में प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर उत्तराखंड के ऋषिकेश में हमला हुआ है। यह वारदात मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जब गुप्ता अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।

विज्ञापन

 
हाईवे पर स्कूटी सवार दो युवकों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, गुप्ता की कार ऋषिकेश हाईवे से गुजर रही थी तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके वाहन के पास आए। दोनों ने अचानक झगड़ा शुरू कर दिया और उन्हें कार से नीचे खींचने की कोशिश की। जब परिवार ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने जबरदस्ती गुप्ता को बाहर निकालकर उन पर हमला कर दिया। हमले में विष्णु गुप्ता के कान के पास गंभीर चोट आई है, जिस पर चार टांके लगाए गए हैं। सिर में भी सूजन बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गुजरात के पर्यटक रेस्टोरेंट का 10,900 रुपये बिल दिए बिना भागे, होटल मालिक ने पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन

 
पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
विष्णु गुप्ता ने घटना की रिपोर्ट ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार इस घटना से काफी भयभीत है। फिलहाल वे चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं।
 
अजमेर दरगाह विवाद से जुड़ी याचिका पर चल रही सुनवाई
गौरतलब है कि विष्णु गुप्ता ने अजमेर की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर यह दावा किया था कि अजमेर दरगाह में प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर स्थित है। कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को इस याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई शुरू की थी। इस याचिका पर अगली सुनवाई 1 नवंबर को निर्धारित है। हमले की घटना के बाद हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: फर्जी पुलिस बनकर की पूर्व मंत्री की बेटी के घर डकैती, तीन आरोपी गिरफ्तार; पंजाब कनेक्शन आया सामने

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें